
loc vichar 24×7 News
*पी एम किसान योजना में हर साल करानी होगी eKYC*
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब सभी लाभार्थी किसानों को वर्ष में एक बार eKYC अनिवार्य रूप से करानी होगी। वर्ष में एक बार eKYC ना कराने पर भारत सरकार द्वारा योजना की किश्तों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा तथा eKYC कराने पर ही योजना की किश्तें जारी की जाएंगी । कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा योजना को अधिक पारदर्शी, प्रभावी तथा वास्तविक पात्र किसानों तक सीमित रखने के उद्देश्य से वार्षिक eKYC को अनिवार्य किया गया है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए eKYC के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं, जिसकी सहायता से किसान बंधु आसानी से eKYC कर सकते हैं-
1- *पी0एम0 किसान मोबाईल एप*
– किसानों की सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा एंड्रॉयड एप विकसित किया गया है जिसकी सहायता से किसान भी आसानी से घर बैठकर भी फेशियल eKYC स्वयं से कर सकते हैं ।
2- *जनसेवा केन्द्र( CSC)*
किसान बंधु निकटतम जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक eKYC भी करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।
3- *कृषि विभाग से सम्पर्क* किसान बंधु कृषि विभाग के न्याय पंचायत व विकास खण्ड के कर्मचारियों के माध्यम से भी अपनी eKYC करा सकते हैं
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। अब यदि कोई किसान निर्धारित समय पर eKYC नहीं कराता है तो उसकी आगामी किस्त अस्थायी रूप से रोक दी जा सकती है। eKYC पूर्ण होने के बाद ही भुगतान दोबारा जारी किया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की है ऐसे किसान बंधु जिनके द्वारा मार्च 2025 से मार्च 2026 के बीच में पी0एम0 किसान योजना में eKYC नहीं कराई है वह समय रहते अपनी eKYC प्रक्रिया पूर्ण करा लें, जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रिपोर्टर : प्रियम तिवारी ( जिला क्राइम रिपोर्टर पीलीभीत) पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया मंडल अध्यक्ष बरेली
चैनल: लोक विचार न्यूज़



