24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 28, 2026

कारी कोट मेले में खुले आम चल रहा जुआं प्रशासन के अधिकारी बेखबर

 वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं जिसमें छोटे छोटे बच्चों को भी उकसाया जा रहा है।

 

लोक विचार न्यूज 

 

अंकिता मौर्या क्राइम रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट बहराइच 

 

 

 

बहराइच थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कारीकोट मेले में दिन और रात तक गतिविधियां, युवाओं को जुए की लत लगाने के आरोप यूं तो जुआं खेलना कानूनन अपराध है, लेकिन बहराइच जिले के मोतीपुर तहसील ग्राम पंचायत कारीकोट काली माता मंदिर परागण में संचालित जेठ दशहरा मेले में खुलेआम जुआं चल रहा है। स्थानीय प्रशासन की सरपरस्ती में होने वाले इस “सार्वजनिक जुआघर” में हर रोज जुआ खेला जा रहा है। ये मेला गंगा दशहरा से चालू होता है और लगभग 10 दिनों तक चलता है।मेले में जुआं खेलने के लिए स्टाल लगाया गया है, जिन पर लोग आकर रुपयों का दाव लगा रहे हैं। पुलिस और कार्यक्रम आयोजकों की निगाहों से बचकर मोबाइल से बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जुआ खेला जा रहा है। लोग मेले में आते हैं, और अपनी जेब ढीली करके यहां से चले जाते हैं। लेकिन किसी ने भी इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।ऐसा नहीं की इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं है। कुछ पैसों के खातिर आयोजकों ने सरे आम जुआं खेलने की अनुमति दी और लोगों को खाली जेब घर जाने को मजबूर किया। वहीं, मामले को लेकर अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और लगातार उठ रही शिकायतों के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।।