24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 27, 2026

loc vichar 24×7 News

बिलसंडा: रासलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बिलसंडा (पीलीभीत): कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रही भव्य रासलीला महोत्सव के तीसरे दिन आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जैसे ही मंच पर ठाकुर जी के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा पांडल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “श्यामसुंदर सरकार की जय” के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

ब्रज से पधारे सुप्रसिद्ध रासाचार्यों के निर्देशन में कलाकारों ने कंस के कारागार में वासुदेव-देवकी के समक्ष भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप में प्रकट होने और फिर शिशु रूप धरने की अलौकिक लीला का सजीव मंचन किया। इसके बाद वासुदेव जी द्वारा यमुना पार कर बाल-कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा के घर पहुँचाने के दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

सोहर और बधाई गीतों पर झूमे भक्त

जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर समूचा पंडाल गोकुलधाम के रूप में तब्दील नजर आया। ठाकुर जी के जन्म की खुशी में चारों तरफ लाडू और खिलौने लुटाए गए। विशेष रूप से सजाई गई झांकी पर भक्तों ने जमकर पुष्पवर्षा की। इस दौरान गाए गए सोहर और बधाई गीतों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और झूमकर नृत्य किया।

महाआरती और छप्पन भोग का लगा प्रसाद

लीला के अंत में मुख्य मंच पर बाल-कृष्ण स्वरूप की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के धर्मप्रेमी जनता और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। भगवान को छप्पन भोग और माखन-मिश्री का विशेष प्रसाद अर्पित कर सभी भक्तों में वितरित किया गया।

आयोजक समिति (विनीत: आप और हम) ने बताया कि यह दिव्य आयोजन आगामी 01 जून तक रोजाना शाम 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रोजाना सपरिवार पधारकर इस रास रस का आनंद लें और पुण्य के भागीदार बनें। कल की लीला में भगवान की बाल-लीलाओं और माखन चोरी का विशेष मंचन किया जाएगा।

रिपोर्टर : प्रियम तिवारी ( जिला क्राइम रिपोर्टर पीलीभीत) पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया मंडल अध्यक्ष बरेली 

चैनल: लोक विचार न्यूज़