24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 स्थान: रामलीला मैदान, बिलसंडा (पीलीभीत)। | May 26, 2026

loc vichar 24×7 News

 

बिलसंडा के रामलीला मैदान में बिखरी ब्रज की छटा, भव्य रासलीला का हुआ शुभारंभ; उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पीलीभीत (बिलसंडा)। जनपद के बिलसंडा कस्बा स्थित रामलीला मैदान में ठाकुर जी की असीम कृपा से भव्य और दिव्य रासलीला का शुभारंभ अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ हो गया है। ब्रज की पावन और अलौकिक परंपरा को जीवंत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले ही दिन से श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है।

ब्रज के सुप्रसिद्ध रासाचार्यों द्वारा मंचन:

इस दिव्य धार्मिक प्रसंग में रसराज भगवान श्री कृष्ण और उनकी आह्लादिनी शक्ति श्री राधा रानी की अलौकिक लीलाओं का मंचन करने के लिए ब्रज के सुप्रसिद्ध रासाचार्य अपनी पूरी मंडली के साथ पहुंचे हैं। भक्तिमय संध्या में सुर, सुंदर संगीत और मनमोहक नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय भाव-विभोर हो उठा।

✨ मुख्य आकर्षण जिन पर टिकी हैं सबकी नजरें:

इस नौ दिवसीय आयोजन में भक्तों के लिए कई विशेष प्रसंग आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनमें मुख्य रूप से:

श्री राधा-कृष्ण गोपी संवाद

ब्रज का सुप्रसिद्ध व मनमोहक मयूर नृत्य

भगवान बालकृष्ण की माखन चोरी एवं गोवर्धन लीला

भव्य महा रासलीला एवं अलौकिक महाआरती

धर्मप्रेमियों से अपील:

आयोजकों (दर्शनाभिलाषी: आप और हम) एवं स्थानीय धर्मप्रेमी जनता ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर रास रस का आनंद लें, पुण्य लाभ कमाएं और श्यामसुंदर का आशीर्वाद

प्राप्त करें।*।। श्री राधावल्लभो जयति ।।*

*।। श्री कृष्णाय नमः ।।*

 

*”अधरं मधुरं वदनं मधुरं*

*नयनं मधुरं हसितं मधुरम्।*

*हृदयं मधुरं गमनं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्।।”*

 

*परम आदरणीय धर्मप्रेमी महानुभाव,*

 

अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ आपको सूचित किया जा रहा है कि ब्रज की पावन परंपरा को जीवंत करने और ठाकुर जी की असीम कृपा प्राप्त करने हेतु हमारे यहाँ रामलीला मैदान बिलसंडा में श्यामसुंदर की मनमोहक रासलीला का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है ।

इस दिव्य प्रसंग में रसराज श्री कृष्ण और आह्लादिनी शक्ति श्री राधा रानी की अलौकिक लीलाओं का मंचन ब्रज के सुप्रसिद्ध रासाचार्यों द्वारा किया जा रहा है। इस भक्तिमय संध्या में सुर, संगीत और नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन होंगे।

 

  1. आप सभी धर्मप्रेमी भक्तों से विनम्र अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर रास रस का आनंद लें और श्यामसुंदर का आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

📋 कार्यक्रम विवरण:

दिनांक : *24 मई से 01जून तक*

समय : *सायं 07:00 बजे से 11बजे तक*

स्थान : *रामलीला मैदान बिलसंडा*

 

✨ *मुख्य आकर्षण:*

Jila crime report

*श्री राधा-कृष्ण गोपी संवाद*

*मनमोहक मयूर नृत्य*

*माखन चोरी एवं गोवर्धन लीला*

*महा रासलीला एवं अलौकिक आरती*

 

 

*दर्शनाभिलाषी / विनीत:*

*आप और हम*

 

 

✍️ रिपोर्टर: प्रियम तिवारी (जिला क्राइम रिपोर्टर) पत्रकार प्रेस ऑफ इडिया मंडल अध्यक्ष बरेली