24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 23, 2026

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, लेकिन हथियार नेटवर्क पर उठे बड़े सवाल जनता की मांग — केवल गिरफ्तारी नहीं, सप्लायर और साथियों तक भी पहुंचे पुलिस

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ लोक विचार न्यूज़

लखीमपुर खीरी: थाना मैलानी पुलिस द्वारा ककराही मार्ग से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद अब क्षेत्र में कई सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में हो रही घटनाओं और अवैध हथियारों की बरामदगी को देखते हुए यह मानना मुश्किल है कि आरोपी अकेला ही इस गतिविधि में शामिल होगा। चर्चा है कि उसके अन्य साथी भी हो सकते हैं और पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करनी चाहिए।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आखिर आरोपी यह अवैध हथियार और कारतूस कहां से लाता था, कौन लोग इसकी सप्लाई कर रहे हैं और इनके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। जनता का मानना है कि यदि केवल एक आरोपी को पकड़कर कार्रवाई सीमित कर दी जाएगी तो अवैध हथियारों का कारोबार बंद नहीं होगा।

लोगों ने मांग की है कि उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और मैलानी पुलिस इस मामले की तह तक जाकर आरोपी के संभावित साथियों, हथियार सप्लायरों और पूरे नेटवर्क का खुलासा करें, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और अवैध असलहों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।