24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 सहोर | May 24, 2026

loc vichar 24×7 News

लोक विचार न्यूज़

शाहजहाँपुर: अंजनी गिरधारी आदर्श पी जी कॉलेज में विधायक विवेक वर्मा ने किया ड्रेस और कौशल विकास किट का वितरण

सिंधौली (शाहजहाँपुर)। सिंधोरा सिंधौली ब्लॉक क्षेत्र के प्रतिष्ठित अंजनी गिरधारी आदर्श पीजी कॉलेज में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय माननीय विधायक विवेक वर्मा उपस्थित रहे, जिनके कर-कमलों द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मुफ्त स्कूल ड्रेस (यूनिफॉर्म) और युवाओं को कौशल विकास योजना के तहत टूलकिट का वितरण किया गया।

मुफ्त ड्रेस पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

कार्यक्रम के दौरान जब माननीय विधायक ने स्कूली बच्चों को नई ड्रेस सौंपी, तो बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म बच्चों में अनुशासन और समानता की भावना पैदा करती है। शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक सराहनीय कदम है।

कौशल विकास और सिलाई प्रशिक्षण की दी गई जानकारी

ड्रेस वितरण के साथ-साथ कॉलेज परिसर में ‘कौशल विकास योजना’ के तहत लाभार्थियों को किट भी बांटी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई-कढ़ाई से संबंधित विशेष जानकारी और प्रशिक्षण के गुर सिखाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे आधुनिक सिलाई सीखकर महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं।

विधायक विवेक वर्मा ने कहा:

“बच्चे और युवा हमारे देश का भविष्य हैं। एक तरफ जहां इन नौनिहालों को बेहतर शिक्षा के लिए संसाधन दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कौशल विकास योजना के जरिए महिलाओं और युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। सिंधौली क्षेत्र का चौमुखी विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”

इस अवसर पर अंजनी गिरधारी आदर्श पीजी कॉलेज का समस्त स्टाफ, शिक्षक गण, अभिभावक, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रियम तिवारी, जिला क्राइम रिपोर्टर (पीलीभीत/शाहजहाँपुर बॉर्डर)

चैनल: लोक विचार