24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 17, 2026

मैलानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वांछित अभियुक्त धर दबोचा अपहरण व धमकी के मामले में फरार चल रहा रोहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ लोक विचार न्यूज़

मैलानी, लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपहरण व आपराधिक धमकी के मामले में महीनों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 16.05.2026 को *मु0अ0सं0 109/26 धारा 87, 137(2), 351(2), 352 BNS* में वांछित चल रहे अभियुक्त *रोहित कुमार पुत्र वीरू उर्फ वीर सिंह निवासी ग्राम लैलून नगर, थाना मैलानी* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:*
उपनिरीक्षक अबलीश कुमार, प्रभारी कुकरा चौकी, कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल अंकित चौहान, कांस्टेबल शुभम सिंह व महिला कांस्टेबल विनीता थाना मैलानी।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।