24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 16, 2026

गोला मंडी में गेहूं क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण किसानों का गेहूं तत्काल खरीदने व भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ लोक विचार न्यूज़।
लखीमपुर खीरी। दिनांक 15 मई 2026 को गोला की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा गोला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ठेकेदारों एवं मंडी अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी किसान यदि गेहूं लेकर आता है तो उसे वापस न किया जाए। किसानों का गेहूं तत्काल खरीदा जाए तथा भुगतान प्रक्रिया भी त्वरित रूप से पूरी की जाए।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी बिचौलिये के चक्कर में न पड़ें, बल्कि सीधे मंडी गेट पर स्थित धर्मकांटे से अपना गेहूं तुलवाकर सरकारी समर्थन मूल्य पर मंडी में लगी आढ़तियों पर बिक्री करें।

इसके साथ ही उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, हवा-पानी एवं बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।