24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 16, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 55 शिकायतें, 4 का मौके पर हुआ निस्तारण उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। तहसील गोला के सभागार में उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा विभाग की 35 शिकायतें, विद्युत विभाग की 5, संयुक्त जांच हेतु 5, पुलिस विभाग की 3, नगर विकास विभाग की 3, ग्राम विकास विभाग की 2 तथा खाद्य एवं रसद विभाग की 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त कुल 55 शिकायतों में राजस्व एवं आपदा विभाग की 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 51 शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।