

loc vichar 24×7 News
BREAKING NEWS: ज्येष्ठ की अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, पीयूष मिश्रा ने लगवाया भव्य प्याऊ
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ मास की अमावस्या के पावन अवसर पर आज जनपद के गोपालपुर स्थित श्री हनुमत धाम पर भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। आध्यात्मिक वातावरण के बीच जहाँ भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए, वहीं मानवता की सेवा के लिए पीयूष मिश्रा (करेली) द्वारा एक विशाल प्याऊ का आयोजन किया गया।
राहगीरों और भक्तों की सेवा में जुटे कार्यकर्ता
भीषण गर्मी को देखते हुए गोपालपुर हनुमत धाम (करेली से बिलसंडा रोड) पर लगाए गए इस प्याऊ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीतल जल ग्रहण किया। शरबत को पिलाया आदर-सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
मुख्य पुजारी की गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ऋषिकांत पांडे के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पूरी तन्मयता और सेवा भाव के साथ लोगों की मदद की।
“नर सेवा ही नारायण सेवा है।” इसी ध्येय को सार्थक करते हुए गोपालपुर हनुमत धाम पर भक्तों के लिए किया गया यह सत्कार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।





