24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 16, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तारशादी का झांसा देकर ले गया था किशोरी, पुलिस ने भेजा न्यायालय

news

, लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक ख्याती गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मदारपुर बसही निवासी मिथलेश पुत्र स्वर्गीय हंसराम को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। इस संबंध में पीड़िता के पिता लालाराम द्वारा थाना हैदराबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।वहीं दूसरे मामले में ग्राम कुन्हूपुर निवासी निराला पुत्र प्रेमपाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में युवती से गलत काम करने का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि जमानत पर आने के बाद वह पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जयनरायण यादव, उपनिरीक्षक हेमंत कटियार एवं कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे। थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।