24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 16, 2026

महिला आरक्षण और अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शनसपा और कांग्रेस पर महिला विरोधी राजनीति का लगाया आरोप

लोक विचार न्यूज़ लखीमपुर खीरी

महिला आरक्षण बिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सपा सांसद की कथित अभद्र टिप्पणी तथा ब्राह्मण समाज को लेकर सपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत परिसर से कचहरी गेट तक मार्च निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर और तख्तियां लेकर “अखिलेश जी शर्म करो”, “राहुल जी शर्म करो” और “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा एवं मुख्य अतिथि मंजू त्यागी ने विपक्षी दलों पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया।विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से बौखलाकर सपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसका भाजपा विरोध करती है।उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी की भी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के बयान विपक्ष की मानसिकता दर्शाते हैं। कार्यक्रम संयोजक आशू मिश्रा ने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो चुकी हैं। कार्यक्रम का संचालन शरद मिश्रा ने किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।