

LOK VICHAR 24*7 NEWS
*गविष्ठी यात्रा के तहत पूज्य शंकराचार्य का भव्य स्वागत……*
*वाराणसी 13 मई…..*
*ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा*
वाराणसी.गविष्ठी यात्रा (गौ माता रक्षार्थ) के अंतर्गत परम पूज्य आदि गुरु ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बुधवार को सिगरा-रथयात्रा क्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूज्य शंकराचार्य महाराज ने उपस्थित भक्तों को गौ-रक्षा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं, जिनकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में लोकप्रिय सपा नेता आनंद मोहन गुड्डू (पूर्व सपा विधायक प्रत्याशी शिवपुर), अनुराग द्विवेदी, कीर्ति नारायण शुक्ल, देश दीपक शुक्ल, विकास यादव, मदन यादव, सिद्धार्थ शुक्ल, शंकर बिसनानी, गौरव यादव, रवि त्रिवेदी, अचिंत मोहन, अजय पांडेय, शुभम यादव, कृष्ण मोहन एवं आदित्य यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे क्षेत्र में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा लोगों ने पुष्पवर्षा कर पूज्य शंकराचार्य महाराज का स्वागत किया।



