24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | April 28, 2026

LOK VICHAR NEWS 24*7

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ‘सद्भावना एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित।

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा

लोक विचार न्यूज़

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। लखनऊ स्थित एक सभागार में अंतरराष्ट्रीय सद्भावना खेल पुरस्कार “सद्भावना एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026-27” सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रामदास आठवले रहे। समारोह मे मुख्य अतिथि द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र मे उत्कृट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह को “सद्भावना खेल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026-27” सम्मान से अलकृत किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान भारतवर्ष मे कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही दिया जाता है। यह पहला अवसर है जब उत्तर प्रदेश से किसी महिला खिलाड़ी को यह पुरस्कार दिया गया। इस सद्भावना खेल पुरस्कार के आठवां एडिशन मे आए सभी अतिथिगणो का तहे दिल से स्वागत एवं हार्दिक अभिनन्दन है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह ने मिले इस सम्मान को माता-पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद बताया। काशी की बेटी खुशी सिंह को मिले इस सम्मान से उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल एवं वाराणसी के सभी खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।

 

Social events

स्थान: Varanasi, Uttar Pradesh, India