
जय बाला जी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान
बहराइच, 24 अप्रैल 2026
ब्यूरोचीफ विवेक सिनहा
लोक विचार न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश
महसी तहसील के किसानगंज, गंज बेहड़ स्थित जय बाला जी पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल राम बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, केलागांव, कौड़हा, तेजवापुर से सम्बद्ध है।
हाई स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में रागिनी राव ने 79.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संज्ञा मिश्रा 79.00% अंकों के साथ दूसरे, रुकसाना बेगम 78.33% के साथ तीसरे और इमरान 77.00% अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे।
इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का दबदबा
कक्षा 12 में पल्लवी राव ने 79.00% अंकों के साथ टॉप किया। सुशांत पांडेय 78.00%, राजू राव 77.00% और शालिनी पांडेय 75.20% अंकों के साथ मेरिट में शामिल रहे।
प्रबंधक ने दी बधाई… विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सफलता बच्चों के अथक प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। हम सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय में परिणाम की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की।
प्रवेश प्रारंभ
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभिभावक किसानगंज बेहड़, महसी, बहराइच स्थित स्कूल परिसर में संपर्क कर सकते हैं। संपर्क सूत्र: 7618979367, 8173956908




