24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
समय माता मंदिर नहर के पास तेंदुए का हमला राधिका की बकरी को मारकर गन्ने के खेत में भागा ग्रामीणों में दहशत $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 14, 2026

समय माता मंदिर नहर के पास तेंदुए का हमला राधिका की बकरी को मारकर गन्ने के खेत में भागा ग्रामीणों में दहशत

लोक विचार न्यूज़ ब्यूरो चीफ

बहराइच: बड़खड़िया क्षेत्र में आज शाम लगभग 4:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब समय माता मंदिर के पास स्थित नहर के समीप तेंदुए ने अचानक हमला कर राधिका पत्नी विशंभर की बकरी को तेंदुए ने मार डाला और पास के गन्ने के खेत में भाग गया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सहित पूरे इलाके में भारी दहशत व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 4:00 बजे मंदिर के पास नहर किनारे मवेशी चर रहे थे, जिनमें राधिका की बकरी भी शामिल थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला बोलकर बकरी को मौत के घाट उतार दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ शिकार को छोड़कर पास ही मौजूद गन्ने के घने खेत में भाग खड़ा हुआ।घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तुरंत वन विभाग को दे दी गई है। गन्ने के खेत में तेंदुए के छिपे होने की आशंका से आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है।पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से गन्ने के खेतों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाने, तुरंत गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।