24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 सम्भल | April 24, 2026

संभल में विधवा महिला ने देवर पर जबरन संबंध बनाने और उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

लोक विचार न्यूज सम्भल से सर्वेश कुमार

संभल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने अपने देवर पर जबरन अवैध संबंध बनाने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने तथा ससुराल पक्ष द्वारा साथ न देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम आर्थल निवासी वीरवती कुशवाहा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। लगभग आठ माह पूर्व उनके पति की मृत्यु हो जाने के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके देवर रवि कुशवाहा ने गलत नीयत से लगातार अशोभनीय हरकतें कीं और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर वह अपने मायके ग्राम भीकमपुर जॉगीर चली गईं और अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार द्वारा ससुराल पक्ष से बातचीत की गई, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।
महिला ने अपने ससुर, सास और देवर पर अन्यायपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाना धनारी पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।