24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
शिवांक मोबाइल शॉप पर ग्राहक से अतिरिक्त रुपये मांगने का आरोप, अभद्र भाषा के प्रयोग की भी शिकायत $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 21, 2026

शिवांक मोबाइल शॉप पर ग्राहक से अतिरिक्त रुपये मांगने का आरोप, अभद्र भाषा के प्रयोग की भी शिकायत

लोक विचार न्यूज़ मुकेश शर्मा

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। मोबाइल मरम्मत के नाम पर पहले ₹1,700 लेने के बाद दोबारा ₹1,500 मांगने को लेकर शिवांक मोबाइल शॉप पर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व एक युवक अपना मोबाइल बनवाने दुकान पर पहुंचा था। फोल्डर बदलने और आवाज की समस्या दूर करने के नाम पर उससे ₹1,700 लिए गए थे।

आरोप है कि करीब एक सप्ताह बाद मोबाइल का फोल्डर दोबारा खराब हो गया। मोबाइल लेकर दुकान पर पहुंचने पर दुकानदार की ओर से फोल्डर सहित दोबारा ₹1,500 की मांग की गई, जिसको लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली गोला में की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस ने दुकान संचालक को बुलाकर दोनों पक्षों से जानकारी ली और अतिरिक्त लिए गए रुपये वापस करा दिए।

वहीं, दुकान पर मौजूद युवकों पर शिकायतकर्ता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया गया। शिकायत के बाद पुलिस की मौजूदगी में दुकान संचालक ने भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं करने की बात कही, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि किसी भी दुकान संचालक के लिए ग्राहकों के साथ इस तरह का आचरण उचित नहीं है। मोबाइल मरम्मत के दौरान काम, खर्च और दोबारा खराब होने की स्थिति में जिम्मेदारी को लेकर पहले से स्पष्ट जानकारी देना जरूरी है, ताकि ग्राहकों और दुकानदार के बीच इस तरह के विवाद की स्थिति न बने।