

शांति व्यवस्था को लेकर उसहैत पुलिस ने पैदल किया गस्त
बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस टीम में संजय कुमार तोमर, अंकित राणा, रवि कुमार, अरविंद कुमार यादव सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।




