

भिंड में भीषण सड़क हादसा, लखीमपुर खीरी के 8 मजदूरों की मौत 22 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। धान की रोपाई का काम पूरा कर लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टकरा गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार पिकअप में सवार मजदूर मध्य प्रदेश के गोहद क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने गए थे। काम पूरा होने के बाद सभी अपने घर जनपद लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को मोड़ा, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और अज्ञात मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घायलों की सूची
1. आदेश पासी, उम्र 24 वर्ष
2. आकाश पुत्र रामसागर पासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी
3. हंसराज पुत्र रामकिशन पासी, उम्र 42 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी/चेना रुरिया, थाना गोही, शाहजहांपुर
4. अक्षय पुत्र मुकेश पासी, उम्र 16 वर्ष, निवासी पिपरोला, थाना विचोलिया, लखीमपुर खीरी
5. रामदास पुत्र बद्री पासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी किशनपुर अजीत, थाना पसगवां, लखीमपुर खीरी
6. सोनपाल पुत्र कंचन पासी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
7. करन पुत्र रामेश्वर दयाल पासी, उम्र 18 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
8. रामकुमार पुत्र रामप्रसाद पासी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
9. रंजीत पुत्र गुड्डू पासी, उम्र 21 वर्ष, निवासी किशनपुर अजीत, थाना पसगवां, लखीमपुर खीरी
10. बालकिशन पुत्र रामचरन पासी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
11. अरविंद पुत्र अमर सिंह पासी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
12. अनिल कुमार पुत्र लेखराम पासी, उम्र 40 वर्ष, निवासी वासधिरिया, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी
13. शिवकुमार पुत्र राम दयाराम पासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
14. देवेन्द्र सिंह पुत्र शेरसिंह कुशवाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
15. अनूप कुमार पुत्र रामस्वरूप पासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामपुर पटियात, थाना खुरार, शाहजहांपुर
16. बेचेलाल पुत्र मिश्रीलाल पासी, उम्र 50 वर्ष, निवासी रामपुर पचिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
17. पिंकू पुत्र सुखदेव कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, लखीमपुर खीरी
18. नंदलाल पुत्र छैल बिहारी पासी, उम्र 32 वर्ष, निवासी पसगवां, थाना पसगवां, लखीमपुर खीरी
19. रमाकांत पुत्र कंचन लाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
20. अखिलेश पुत्र गेंदालाल, निवासी पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी
21. विकास पुत्र सुरेश, निवासी पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी
22. पवन पुत्र दिनेश जाटव, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिज्जू पुरा, डबरा, पिकअप चालक
23. महेश पुत्र बिरोजी प्रजापति, उम्र 43 वर्ष, निवासी बेदारी, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी, डंपर चालक
मृतकों की सूची
1. उपदेश पुत्र मोहन, निवासी बेला तरसिया, जनपद लखीमपुर खीरी
2. अमर सिंह पुत्र वंशीधर, निवासी बेला तरसिया, जनपद लखीमपुर खीरी
3. सुखदेव पुत्र कंचन, निवासी बेला तरसिया, जनपद लखीमपुर खीरी
4. गुड्डू पुत्र प्रहलाद पासी, उम्र 45 वर्ष, निवासी किशनपुर अजीत, थाना पसगवां, लखीमपुर खीरी
5. रजनीश पुत्र कंचनलाल पासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेला तरसिया, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
6. सुभाष पुत्र कमलेश, उम्र 30 वर्ष, निवासी हना निउली, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी
7. अज्ञात मृतक, पहचान के प्रयास जारी
8. अज्ञात मृतक, पहचान के प्रयास जारी
घटना के बाद जनपद लखीमपुर खीरी के संबंधित गांवों में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




