24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
बाउंड्री वॉल पर उठे सवाल, अब पैमाइश से खुलेगा जमीन का राज मोतीपुर ग्रन्ट में नहर व ग्राम पंचायत की भूमि को लेकर चर्चा, ग्रामीणों ने अभिलेखों के आधार पर सीमांकन की उठाई मांग $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 11, 2026

बाउंड्री वॉल पर उठे सवाल, अब पैमाइश से खुलेगा जमीन का राज मोतीपुर ग्रन्ट में नहर व ग्राम पंचायत की भूमि को लेकर चर्चा, ग्रामीणों ने अभिलेखों के आधार पर सीमांकन की उठाई मांग

लोक विचार न्यूज़ संवाददाता अवनीश कुमार

बांकेगंज, खीरी। विकासखंड बांकेगंज के ग्राम मोतीपुर ग्रन्ट नंबर-10 में स्थित जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल को लेकर एक बार फिर भूमि की स्थिति चर्चा में आ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजकर अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश और सीमांकन कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बाउंड्री वॉल निर्धारित भूमि की सीमा में है अथवा नहीं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नहर विभाग और ग्राम पंचायत की भूमि को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में केवल चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोप के आधार पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती। राजस्व अभिलेखों और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान होने के बाद ही भूमि की सीमा को लेकर स्थिति साफ होगी। ग्रामीणों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों के मुताबिक यदि संबंधित भूमि कॉलेज के अभिलेखों में दर्ज है तो पैमाइश के बाद स्थिति स्वत: स्पष्ट हो जाएगी। वहीं यदि बाउंड्री वॉल की स्थिति सरकारी, ग्राम पंचायत अथवा नहर विभाग की भूमि से संबंधित पाई जाती है तो संबंधित विभाग नियमानुसार निर्णय ले सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्तर पर एक बार सीमांकन हो जाने से लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग सकेगा।

भूमि से जुड़े मामले के बीच कथित धमकी और प्रार्थना पत्र से संबंधित चर्चाएं भी सामने आने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन मौके की पैमाइश कराकर अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करे, जिससे किसी भी पक्ष को लेकर भ्रम की स्थिति न रहे और मामले का तथ्यात्मक समाधान हो सके।