24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
बदायूं सालारपुर ब्लॉक की ब्यौर गौशाला में बेजुबानों की दुर्दशा, मानक से अधिक ठूंस-ठूंस कर भरे गौवंश, पशुपालन $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 29, 2026

बदायूं सालारपुर ब्लॉक की ब्यौर गौशाला में बेजुबानों की दुर्दशा, मानक से अधिक ठूंस-ठूंस कर भरे गौवंश, पशुपालन

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
जिला क्राइम रिपोर्टर
सत्येंद्र सिंह यादव

बदायूं। योगी सरकार प्रदेश भर में गौ-संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। जनपद बदायूं के विकास खंड सालारपुर के अस्थाई गो आश्रय स्थल ब्यौर की हालत बेहद खराब है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां क्षमता से कई गुना ज्यादा गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है। मानकों के अनुसार जितने पशुओं की व्यवस्था होनी चाहिए, उससे कहीं अधिक पशु एक ही शेड में बंद हैं। न हरा चारा, न भूसा, न साफ पानी और न ही पशु चिकित्सा की कोई व्यवस्था है।

पिछली जांच में भी यहां गड़बड़ी उजागर हुई थी। निरीक्षण में पाया गया था कि गौशाला पर लगभग 130 गौवंश संरक्षित हैं, लेकिन भरण-पोषण की स्थिति देखकर स्पष्ट हो रहा था कि संचालन में जमकर गोलमाल किया जा रहा है। इससे पहले भी ग्राम पंचायत ब्यौर में गौवंश आश्रय स्थल में भरण-पोषण में लापरवाही बरतने के आरोप लगते रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गौवंश दुबले-पतले और बीमार हैं, कई चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। शिक