

बदायूं पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों के लिए नवनिर्मित आवास का भूमि पूजन बदायूं में किया गया
सत्येंद्र सिंह यादव जिला क्राइम रिपोर्टर बदायूं उत्तर प्रदेश
बदायूं। जनपद बदायूं में महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सोमवार, 21 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा द्वारा नवनिर्मित महिला आवास के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण से जनपद में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को महत्वपूर्ण कदम बताया गया। महिला आवास के निर्माण से पुलिस विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को आवास संबंधी सुविधाओं में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।




