

नई बाजार भदोही में बाबा रहम अली शाह का सालाना उर्स मनाया गया
जनपद भदोही
दिनांक 15.04.2026
भदोही नई बाजार स्थित ईदगाह मथुरापुर बाबा रहम अली शाह का सालाना उर्स मनाया गया
भदोही ”शहर से सटे नई बाज़ार ईदगाह के मथुरापुर इलाके में मौजूद रहमत अली शाह चिश्ती के आस्ताने पर सालाना उर्स का आयोजन किया गया था। बुधवार को आयोजित इस उर्स में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी थी।
उर्स को लेकर जहाँ आस्ताने को आकर्षक झालरों व लाइटों से सजाया गया था, वहीं गुस्ल के बाद चादरपोशी करते हुए अकीदतमंदों ने भदोही जिले में अमन-चैन, भाईचारे व जनपदवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआएं भी माँगी हैं।
उर्स को लेकर चादर, अगरबत्ती, बिस्कुट, नमकीन, चाट, समोसा, फुलकी जैसी तमाम दुकानें भी सजी थीं। उर्स को लेकर मथुरापुर रहमत अली शाह चिश्ती के आस्ताने पर मेले जैसा नज़ारा देखा गया।
उर्स को लेकर भदोही के कव्वाल शहनाज़ चिश्ती व जौनपुर के वाजिद वारसी ने जब रहमत अली शाह चिश्ती की शान में कव्वाली पढ़ी तो महफिल झूम उठी। उर्स को संपन्न कराने में महफूज़ आलम, मुन्ना अंसारी, शाहिद खान, मोहम्मद रज़ा, आफ़ताब आलम आदि मौजूद रहे।”
- पत्रकार
- फैज अहमद
- जनपद भदोंही




