24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
चार साल की मासूम से हैवानियत, 65 साल के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा सिंगाही के सिंगहा कलां में दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज; पुलिस ने आरोपी को दबोचा $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 6, 2026

चार साल की मासूम से हैवानियत, 65 साल के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा सिंगाही के सिंगहा कलां में दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सिंगाही के सिंगहा कलां में दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

लोक विचार न्यूज़ पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम सिंगहा कलां में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि गांव का ही 65 वर्षीय खलील पुत्र अशर्फी बच्ची को जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर मिलते ही सिंगाही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष ने रविवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी खलील को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम का कराया गया चिकित्सीय परीक्षण
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचा हिरासत में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में सिंगाही पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी हिरासत में है। मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।