24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
घर में सो रही वृद्ध महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, हमले के बाद गन्ने के खेत में भागा $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 18, 2026

घर में सो रही वृद्ध महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, हमले के बाद गन्ने के खेत में भागा

लोक विचार न्यूज़ ब्यूरो (अंकिता मौर्या)

बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सीताराम पुरवा (बाजपुर बनकटी) इलाके में तड़के एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां घर के अंदर सो रही एक वृद्ध महिला पर हिंसक तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तेंदुआ पास ही स्थित गन्ने के खेत में भाग निकला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। सोते समय किया हमला, गन्ने के खेत में छिपा तेंदुआ प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीताराम पुरवा निवासी वृद्ध महिला फूलवती (पत्नी प्रभु) अपने घर में सो रही थीं। सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच तेंदुआ अचानक घर में घुसा और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और ग्रामीण दौड़े, तो तेंदुआ शिकार को छोड़कर गन्ने के घने खेत में भाग गया। गन्ने के खेत में तेंदुए के छिपे होने की आशंका से पूरे गांव में भारी डर का माहौल है। गश्त और पिंजरा लगाने की मांग घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से हिंसक वन्यजीव की चहलकदमी जारी थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए को तुरंत पिंजरा लगाकर पकड़ने, इलाके में गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।