
घर के भीतर बंधी बकरी पर तेंदुए का हमला, खींचकर बनाया निवाला
लोक विचार न्यूज
रिपोर्ट : अंकिता मौर्या (क्राइम रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट बहराइच)
बरखड़िया बहराइच: थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सीताराम पुरवा (बाजपुर बनकटी): क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती दस्तक से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल गहरा गया है। ताजा मामला सीताराम पुरवा (दाखिला बाजपुर बनकटी) का है, जहाँ बीती देर रात एक तेंदुए ने दुस्साहस दिखाते हुए घर के अंदर बंधी बकरी पर हमला कर दिया और उसे अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सीताराम पुरवा निवासी सकटू के पुत्र मालती की बकरी रोजाना की तरह घर के भीतर बंधी हुई थी। रात लगभग 11 बजे, सन्नाटे का फायदा उठाकर एक खूंखार तेंदुआ चुपके से घर के अंदर दाखिल हुआ। तेंदुए ने अचानक हमला बोलकर बकरी को दबोच लिया।जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते और शोर मचाते, तब तक तेंदुआ बकरी को अपने जबड़े में दबाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और खौफ घर के भीतर घुसकर शिकार करने की इस घटना से पूरे बाजपुर बनकटी क्षेत्र में खौफ छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि खुले खेतों और बाड़ों के अलावा घरों में भी हमला करने लगे हैं। रात के समय बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग खासे चिंतित हैं। तेंदुए की चहलकदमी से हम रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। हमारी वन विभाग से मांग है कि क्षेत्र में तुरंत गश्त बढ़ाई जाए और पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो।”





