

गर्मी में हैंडपंप खराब, दर्जनों टोला में गहराया पेयजल संकट
गर्मी में हैंडपंप खराब, दर्जनों टोला में गहराया पेयजल संकट
लोक विचार न्यूज़ अंकिता मौर्या बहराइच:
बहराइच: गर्मी के बीच बिछिया बाजार के लोगों पर पेयजल संकट का संकट टूट पड़ा है। आबादी के बीच सड़क किनारे लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। हैंडपंप बंद होने से राहगीरों, पालतू जानवरों और स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप:* माहे अंजुम रिजवी, शकील अहमद, अजहर अली, आर्यन कौशल और प्रेम चौहान ने बताया कि शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। गर्मी बढ़ने से समस्या और विकराल हो गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत हैंडपंप ठीक करवाकर राहत देने की मांग की है।।



