24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
गन्नौर में बारिश से कच्चा मकान गिरा मलबे में दवा परिवार बड़ा हादसा टला $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 28, 2026

गन्नौर में बारिश से कच्चा मकान गिरा मलबे में दवा परिवार बड़ा हादसा टला

गुन्नौर, संभल। तहसील क्षेत्र के गांव गढ़िया में रविवार को लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में पूरा परिवार सो रहा था। गृहस्वामी मलबे में दब गए, जबकि पत्नी और चार मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के मुताबिक नरेश अपनी पत्नी रूबी देवी और चार बेटियों पिंकी (9 वर्ष), अंजलि (6 वर्ष), जॉली (3 वर्ष) और डेढ़ माह की खुशी के साथ घर में सो रहे थे। लगातार बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और अचानक भरभरा कर गिर गईं।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे नरेश को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में घर का सारा घरेलू सामान मलबे में दब गया।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल मदद पहुंचाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस संबंध में एसडीएम गुन्नौर अवधेश वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।