24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | April 27, 2026

कबीरचौरा में सजा भव्य श्याम दरबार, भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

अप्रैल 26, 2026,

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा

लोक विचार न्यूज़

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। शहर के कबीरचौरा गोलादीनानाथ स्थित ‘दिनबंधु’ मंदिर में खाटू श्याम बाबा का भव्य श्याम दरबार सजाया गया, जहां श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं और भजनों की मधुर धुनों पर भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के दरबार में डमरू और करतल की गूंज के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। “शुभागमन मेरे श्याम का” के साथ बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया। मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, पावन ज्योति, हनुमान चालीसा पाठ और भजनों की प्रस्तुति ने आयोजन को विशेष बना दिया। बाबा का अलौकिक श्रृंगार कोलकाता और दिल्ली से मंगाए गए सुगंधित फूलों से किया गया था। रजत मुकुट और रत्नजड़ित पोशाक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही
अखंड ज्योति के प्रज्वलन के साथ ही “जय श्री श्याम” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसने पूरे माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। भजन संध्या में चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से आए प्रसिद्ध गायक अभिषेक माहेश्वरी और देवघर (झारखंड) से आमंत्रित विक्की शर्मा ने अपनी सुमधुर आवाज में बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “दीनानाथ मेरी बात छुपानी कोनी तेरे से” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम के दौरान बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया और अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के मुख्य संयोजक उद्देश्य केशरी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा भजन गायकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह आयोजन श्री श्याम दरबारी मंडल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख अतुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल, प्रभारी शैलेश गुप्ता, सहायक प्रभारी इंद्रजीत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।