BEGIN:VCALENDAR
VERSION:2.0
PRODID:-//patrkarpressofindia.com - ECPv6.16.2//NONSGML v1.0//EN
CALSCALE:GREGORIAN
METHOD:PUBLISH
X-WR-CALNAME:patrkarpressofindia.com
X-ORIGINAL-URL:https://patrkarpressofindia.com
X-WR-CALDESC:Events for patrkarpressofindia.com
REFRESH-INTERVAL;VALUE=DURATION:PT1H
X-Robots-Tag:noindex
X-PUBLISHED-TTL:PT1H
BEGIN:VTIMEZONE
TZID:UTC
BEGIN:STANDARD
TZOFFSETFROM:+0000
TZOFFSETTO:+0000
TZNAME:UTC
DTSTART:20250101T000000
END:STANDARD
END:VTIMEZONE
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20260516T080000
DTEND;TZID=UTC:20260516T170000
DTSTAMP:20260525T190534
CREATED:20260516T165629Z
LAST-MODIFIED:20260516T170053Z
UID:8020-1778918400-1778950800@patrkarpressofindia.com
SUMMARY:बाघ के खौफ के बीच वनकर्मियों की निगरानी में सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजन सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना कर किया वट वृक्ष का पूजन
DESCRIPTION:पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ लोक विचार न्यूज़  \nलखीमपुर खीरी। महेशपुर रेंज की विलहरी बीट के अंतर्गत आने वाले गांव बिझौली\, लखैया फार्म एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई सप्ताह से बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ के डर से लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं\, जबकि वन विभाग लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर लोगों को सतर्क रहने तथा अकेले खेतों पर न जाने की सलाह दे रहा है। \nइसी बीच शनिवार 16 मई को वट सावित्री (बरसाइत) पूजन के अवसर पर वन विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। वन दरोगा माया प्रकाश वर्मा एवं विजय सिंह के नेतृत्व में वाचर सचिन वर्मा\, अरविंद कश्यप और रोहित सिंह की टीम लखैया फार्म व बिझौली के समीप बरगद स्थल पर तैनात रही। \nवनकर्मियों की मौजूदगी में महिलाओं ने बिना भय के वट सावित्री का पूजन किया और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए वन विभाग के कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।\n \nशनिवार सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घरों में शुद्ध देसी घी से पूड़ी-पकवान तैयार किए तथा बरगद के वृक्ष के पास पहुंचकर साफ-सफाई और लिपाई-पुताई की। इसके बाद वट वृक्ष पर धागा बांधकर परिक्रमा की और पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूड़ी\, पकवान एवं मिठाई का भोग लगाया। \nपूजन के उपरांत महिलाओं ने कन्याओं को दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण किया तथा पूरे विधि-विधान से वट सावित्री पूजन संपन्न किया।
URL:https://patrkarpressofindia.com/event/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%98-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af/
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://patrkarpressofindia.com/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260516-WA0835.jpg
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20260516T080000
DTEND;TZID=UTC:20260516T170000
DTSTAMP:20260525T190534
CREATED:20260516T171237Z
LAST-MODIFIED:20260516T171243Z
UID:8029-1778918400-1778950800@patrkarpressofindia.com
SUMMARY:गोला मंडी में गेहूं क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण किसानों का गेहूं तत्काल खरीदने व भुगतान में तेजी लाने के दिए निर्देश
DESCRIPTION:पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ लोक विचार न्यूज़  \nलखीमपुर खीरी। दिनांक 15 मई 2026 को गोला की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी द्वारा गोला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। \nनिरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ठेकेदारों एवं मंडी अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी किसान यदि गेहूं लेकर आता है तो उसे वापस न किया जाए। किसानों का गेहूं तत्काल खरीदा जाए तथा भुगतान प्रक्रिया भी त्वरित रूप से पूरी की जाए। \nउन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी बिचौलिये के चक्कर में न पड़ें\, बल्कि सीधे मंडी गेट पर स्थित धर्मकांटे से अपना गेहूं तुलवाकर सरकारी समर्थन मूल्य पर मंडी में लगी आढ़तियों पर बिक्री करें। \nइसके साथ ही उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल\, हवा-पानी एवं बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
URL:https://patrkarpressofindia.com/event/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af-%e0%a4%95/
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://patrkarpressofindia.com/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260516-WA0815.jpg
END:VEVENT
END:VCALENDAR