Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

बाघ के खौफ के बीच वनकर्मियों की निगरानी में सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजन सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना कर किया वट वृक्ष का पूजन

May 16 @ 8:00 am - 5:00 pm

पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ लोक विचार न्यूज़

लखीमपुर खीरी। महेशपुर रेंज की विलहरी बीट के अंतर्गत आने वाले गांव बिझौली, लखैया फार्म एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई सप्ताह से बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ के डर से लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं, जबकि वन विभाग लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर लोगों को सतर्क रहने तथा अकेले खेतों पर न जाने की सलाह दे रहा है।

इसी बीच शनिवार 16 मई को वट सावित्री (बरसाइत) पूजन के अवसर पर वन विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। वन दरोगा माया प्रकाश वर्मा एवं विजय सिंह के नेतृत्व में वाचर सचिन वर्मा, अरविंद कश्यप और रोहित सिंह की टीम लखैया फार्म व बिझौली के समीप बरगद स्थल पर तैनात रही।

वनकर्मियों की मौजूदगी में महिलाओं ने बिना भय के वट सावित्री का पूजन किया और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए वन विभाग के कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

शनिवार सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घरों में शुद्ध देसी घी से पूड़ी-पकवान तैयार किए तथा बरगद के वृक्ष के पास पहुंचकर साफ-सफाई और लिपाई-पुताई की। इसके बाद वट वृक्ष पर धागा बांधकर परिक्रमा की और पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूड़ी, पकवान एवं मिठाई का भोग लगाया।

पूजन के उपरांत महिलाओं ने कन्याओं को दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण किया तथा पूरे विधि-विधान से वट सावित्री पूजन संपन्न किया।

Details

  • Date: May 16
  • Time:
    8:00 am - 5:00 pm