

खेलों से निखरता है विद्यार्थियों का व्यक्तित्व, प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
हमीरपुर। स्टेडियम में श्री राजाराम इंटर कॉलेज, झलोखर के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिलाधिकारी, पं. सर्वेश द्विवेदी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई।
रिपोर्ट—संदीप धुरिया
जिला हमीरपुर
#खेलकूद_प्रतियोगिता #Hamirpur

