24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
तिल की फसल की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण नियमानुसार कराई गई कटाई और तौल, 5 किलो 100 ग्राम फलियों की हुई उपज $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | October 7, 2026

तिल की फसल की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण नियमानुसार कराई गई कटाई और तौल, 5 किलो 100 ग्राम फलियों की हुई उपज

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने ग्राम कुछेक्षा पहुंचकर तिल की फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। रैंडम आधार पर चयनित किसान सुनील गुप्ता के गाटा संख्या 142 में निर्धारित मानकों के अनुसार नाप-जोख कराकर फसल कटाई की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

 

निर्धारित क्षेत्रफल में तिल की फसल कटवाकर फलियों की तौल कराई गई, जिसमें कुल 5 किलो 100 ग्राम उपज प्राप्त हुई। सांख्यिकी विभाग की टीम एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कराए गए क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर फसल उत्पादन का आकलन किया गया।

 

डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की औसत उपज का वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन किया जाता है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल उत्पादन का निर्धारण होता है। औसत उत्पादन राज्य अथवा देश के औसत से कम होने की स्थिति में किसानों को सामूहिक फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने में इन आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा प्राप्त आंकड़े किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में भी उपयोगी होते हैं।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग के सभी प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराए जाएं। फसल उत्पादन से संबंधित आंकड़ों के संकलन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

रिपोर्ट—संदीप धुरिया

जिला हमीरपुर