24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
शाहपुर गांव में बुखार का कहर, दो की मौत; दर्जनों बीमार मृतका का सात माह का बेटा भी बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | October 7, 2026

शाहपुर गांव में बुखार का कहर, दो की मौत; दर्जनों बीमार मृतका का सात माह का बेटा भी बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

उसहैत क्षेत्र के गांव शाहपुर में बुखार का प्रकोप फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ दिनों में गांव के दर्जनों लोगों के बुखार की चपेट में आने की बात सामने आई है। वहीं, बुखार के चलते दो लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को सत्येंद्र के सात वर्षीय बेटे योगेश की तेज बुखार के चलते मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 2 अक्टूबर को शाहपुर निवासी करिश्मा की भी निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बताया गया है कि करिश्मा के परिवार में उनके ससुर राम लड़ाई सहित अन्य लोग भी बीमार हैं और उनका उपचार चल रहा है। मृतका का सात माह का बेटा भी बुखार की चपेट में बताया जा रहा है।
गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद उसहैत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, चिकित्सकों डॉ. एसपी सिंह और डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण शुरू किया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू की जांच की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आई है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड समेत अन्य जरूरी जांच कराने की मांग की है।

ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं

सत्येंद्र सिंह यादव क्राइम रिपोर्टर बदायूं उत्तर प्रदेश