

समस्या की सूचना मिलते ही विधायक ने कराया तत्काल समाधान
राठ। क्षेत्र में जनता की समस्या की सूचना मिलते ही राठ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुड्डू भैया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित समस्या को सुना और उसके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसमस्याओं के प्रति विधायक की तत्परता से लोगों को राहत मिली है। दिन हो या रात, क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मिलने पर उनके स्तर से तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
समस्या के त्वरित समाधान पर स्थानीय लोगों ने विधायक गुड्डू भैया के प्रति आभार जताया।






