24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
जालौन में सुरक्षा शिकायत पर राजभवन सख्त, DGP को जांच के निर्देश $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | October 7, 2026

जालौन में सुरक्षा शिकायत पर राजभवन सख्त, DGP को जांच के निर्देश

जालौन। एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही की सुरक्षा से जुड़ी शिकायत अब राजभवन तक पहुंच गई है। राज्यपाल कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DGP को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता की ओर से भेजे गए पत्र में खास तौर पर यह जांचने को कहा गया है कि 19 अगस्त को रिंकू सिंह राही द्वारा उरई कोतवाली में दी गई तहरीर पुलिस ने नियमानुसार प्राप्त क्यों नहीं की। साथ ही तहरीर लेने में हुई कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्र में रिंकू सिंह राही और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं, उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

X पर रिंकू सिंह राही ने उठाए सवाल

राज्यपाल कार्यालय के पत्र को रिंकू सिंह राही ने सोमवार दोपहर 3:24 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी उच्च स्तर से मिले निर्देशों का पालन करते हैं या फिर हर बार की तरह इसे भी रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं।

अब पूरे मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है, इस पर निगाहें टिकी हैं।#upnews #jalaun #orai #konch #kalpi #madhogadh #police