

बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लंबे समय से बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम के साथ फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान गोरा देवी निवासी बाबू पुत्र ख्वाजा बख्श के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक शराब का सेवन करता था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




