24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
चिल्ड्रेंस एकेडमी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक ने खुद को भी उड़ाया; मची अफरा-तफरी $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 21, 2026

चिल्ड्रेंस एकेडमी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक ने खुद को भी उड़ाया; मची अफरा-तफरी

लोक विचार न्यूज़ ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। शहर के बड़ा डाकखाना स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी (शाहपुरा कोठी) में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बाहरी युवक ने क्लासरूम के अंदर घुसकर महिला शिक्षिका को गोलियों से भून दिया और इसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दोहरे हत्याकांड/आत्महत्या की वारदात से स्कूल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त मौजूद मासूम बच्चे बुरी तरह सहम गए।चिल्ड्रेंस एकेडमी, शाहपुरा कोठी मृतक शिक्षिका: निशात फातिमा (उम्र 26 वर्ष)। मृतक आरोपी: साउद अंसारी (उम्र 28 वर्ष), निवासी नौरंगाबाद, लखीमपुर।क्लासरूम में शिक्षिका को 3 गोलियां मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी; दोनों की मौके पर ही मौत। मौके पर जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे; शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्लासरूम में गोलियां चलते ही सहम गए बच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरंगाबाद निवासी साउद अंसारी (28) अचानक चिल्ड्रेंस एकेडमी के क्लासरूम में दाखिल हुआ। उसने वहां पढ़ा रहीं महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) पर एक के बाद एक 3 गोलियां दाग दीं। शिक्षिका के खून से लथपथ होकर गिरते ही साउद ने अपनी कनपटी पर असलहा सटाकर खुद को भी गोली मार ली। मासूम बच्चों के सामने हुई इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ और अन्य बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और आलाधिकारी मौके पर तैनात सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ चिल्ड्रेंस एकेडमी पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के हर पहलू (आपसी विवाद या रंजिश) की गहनता से जांच कर रही है। स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल इस सनसनीखेज वारदात ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा प्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब आरोपी साउद अंसारी स्कूल का कर्मचारी नहीं था और बाहरी व्यक्ति था, तो वह अवैध असलहा लेकर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया? इस गंभीर लापरवाही को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।