

शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में युवक गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
सत्येंद्र सिंह यादव जिला क्राइम रिपोर्टर
बदायूं जिले में थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को ग्राम मंशा नगला निवासी विकास कुमार पुत्र अशोक कुमार दीक्षित (उम्र करीब 32 वर्ष) को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक युवक के खिलाफ धारा 170/126/135 वीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक को संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी ग्राम मंशा नगला, थाना उसावां क्षेत्र से की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनेक कुमार, कांस्टेबल 1899 रविन्द्र कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।





