24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
वोट चोरी के आरोपों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला छीनने को लेकर पुलिस से झड़प $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | October 7, 2026

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला छीनने को लेकर पुलिस से झड़प

हमीरपुर। वोट चोरी के आरोपों के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया।
पुतला फूंकने से पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसे लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।
सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया।

रिपोर्ट संदीप धुरिया जिला हमीरपुर

जिला संवाददाता